Latest News

शिक्षा
आत्मानंद स्कूल में 8 वीं की छात्र की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित


Hemant Umarey
27-08-2024 08:56 PM
452
CG सच तक दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। आत्मानंद स्कूल के एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्ट मार्टम के लिए बच्चे के बॉडी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया है।
मृतक छात्र के पिता खेम प्रसाद देशलहरे ने बताया कि उनका पुत्र रौशन देशलहरे उम्र 13 वर्ष, आत्मानंद स्कूल अहिवारा में कक्षा 8 वीं में पढ़ता था। आज 27 अगस्त को सुबह स्कूल गया था। स्कूल छूटने के बाद घर छोड़ने के लिए निजी वाहन का चालक उसके बेटे का इंतजार कर रहा था। जब काफी देर बाद भी रौनक स्कूल से बाहर नहीं निकला तो वाहन चालक ने दूसरे बच्चों से पूछताछ की।
तब अन्य छात्रों ने बताया की स्कूल में रौनक की तबीयत बिगड़ गई है। उसने उल्टी भी की। साथ ही रौनक का शरीर अकड़ने लगा था। उसे फौरन एक निजी अस्पताल और अहिवार के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रौनक को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के पिता खेम प्रसाद देशलहरे ने बताया कि वे एक निजी फैक्ट्री में काम पर गए हुए थे। स्कूल से उन्हें घटना की जानकारी मिली। उनका दो बेटा है, जिसमे रौनक बड़ा था।
Comments (0)
अपराध
ग्राम हीरेतरा के पास अंधेरी रात में कर रहे थे तंत्र विद्या, आवाज सुनकर भाग गए
BY Hemant Umarey • 09-06-2025

अपराध
ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
BY Hemant Umarey • 07-06-2025

KCG
खैरागढ़ ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 7 थाने के प्रभारियों को बदला, देखें लिस्ट
BY Hemant Kumar pal • 11-06-2025

KCG
खैरागढ़ सरपंच संघ के कोषाध्यक्ष बने गोपी वर्मा
BY Hemant Kumar pal • 13-06-2025

हादसा
मोतिमपुर एनिकट में दोस्तों के साथ नहाने गई युवक डैम में डूबा, एसडीआरएफ की टीम 24 घंटे की भारी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला
BY Hemant Umarey • 12-06-2025
