खैरागढ़ सरपंच संघ के कोषाध्यक्ष बने गोपी वर्मा

मोतिमपुर एनिकट में दोस्तों के साथ नहाने गई युवक डैम में डूबा, एसडीआरएफ की टीम 24 घंटे की भारी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला

खैरागढ़ ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 7 थाने के प्रभारियों को बदला, देखें लिस्ट

KCG

कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की ली बैठक

11-11-2024 07:41 PM
156

कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की ली बैठक


पूर्ण जवाबदेही के साथ पारदर्शिता पूर्वक सर्मथन मूल्य में धान खरीदी करना सुनिश्चित करें— कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा


हेमंत पाल खैरागढ़, 11 नवंबर 2024

कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में धान खरीदी के संबंध में बैठक लेकर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा आगामी 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। उन्होंने धान खरीदी से जुड़े हर पहलू की विस्तृत समीक्षा कर शासन की मंशानुरूप चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी अवधि, शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता, समर्थन मूल्य, बायोमेट्रिक धान खरीदी, खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर, टोकन की जानकारी सहित समस्त जानकारी बैनर, पंपलेट, दीवार लेखन और निगरानी के लिए विशेष रूप से सीसीटीवी उपकरण लगाने के निर्देश दिए। साथ ही धान खरीदी केंद्रों में स्थल की सफाई, कांटा बाट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन, कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, ड्रेनेज व्यवस्था, छाया, पेयजल जैसी समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में वास्तविक किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान बेचने से जुड़ी उनकी हर तरह की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाये। उन्होंने धान पंजीकरण ऑनलाइन प्रविष्टि के साथ ही धान खरीदी तिथि को ही आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करने को कहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रेमकुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टरद्वय श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीएम छुईखदान रेणुका रात्रे, जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रघुराज सिंह, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक आलोक शर्मा, डीएमओ चन्द्रपाल दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने के निर्देश


कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने कहा कि धान खरीदी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। धान खरीदी के दौरान अवैध रूप से धान का परिवहन, सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित चेक पोस्टों में विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही ना हो, इसका कड़ाई से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है, वे सभी अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं। कोचिए/बिचौलिए तथिा कृषि उपज मंडी फुटकर एवं थोक मंडी अनुज्ञप्तिधारियों के कारोबार परिसर में राजस्व/मंडी/खाद्य विभाग के अधिकारियों को नियमित जांच किये जाने तथा अनियमितता पाये जाने पर कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही किय जाने हेतु निर्देशित किये। इसके अलावा जिन रकबों में धान की फसल नहीं ली गई है। लेकिन उन रकबों का भी पंजीयन कराया गया है। ऐसे रकबों की सूक्ष्मता से जांच करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Comments (0)

Trending News

अपराध

ग्राम हीरेतरा के पास अंधेरी रात में कर रहे थे तंत्र विद्या, आवाज सुनकर भाग गए

BY Hemant Umarey09-06-2025
ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने भेजा जेल

अपराध

ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने भेजा जेल

BY Hemant Umarey07-06-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 7 थाने के प्रभारियों को बदला, देखें लिस्ट

KCG

खैरागढ़ ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 7 थाने के प्रभारियों को बदला, देखें लिस्ट

BY Hemant Kumar pal11-06-2025
Latest News

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE