Latest News
अपराध
दुर्ग जिले के इस खरीदी केंद्र से 3466 क्विंटल करीब 45 लाख रुपए का धान गायब


Hemant Umarey
05-02-2025 08:18 AM
548
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में एक धान खरीदी केंद्र से 3466 क्विंटल धान गायब है, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए बताया जाता है। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने समिति का घेराव कर दिया। वहीं मीडिया के पहुंचने की सूचना पर सभी जिम्मेदार कुर्सी छोड़ भाग खड़े हुए। इतना बड़ा घोटाला और शासन को लाखों रुपए का चूना लगाने के बाद भी अब तक राजनीतिक दबाव के चलते अपराध दर्ज नहीं हो पाया है। मामला दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी केंद्र क्रमांक 692 (धान खरीदी केंद्र) थाना अंडा थाना क्षेत्र का है।
भारतीय किसान संघ दुर्ग तहसील अध्यक्ष भागवत राम पटेल सहित मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने आजाद हिंद टाइम्स को बताया कि सेवा सहकारी केंद्र (धान खरीदी केंद्र) से 3466 कट्टा धान गायब है। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए बताया जाता है। ऑडिट के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इस मामले को लेकर किसानों ने धान खरीदी केंद्र का घेराव कर दिया। किसानों ने समिति के अध्यक्ष भैया लाल साहू, समिति इंचार्ज भेषज साहू सहित सभी कर्मचारी और ठेकेदार पर गबन का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने मीडिया को बुलाया तो जिम्मेदार कुर्सी छोड़ गायब हो गए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जब समिति अध्यक्ष भैया लाल साहू और समिति इंचार्ज भेषज साहू से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ताज्जुब की बात है कि इतना बड़ा घोटाले के बाद भी अब तक FIR दर्ज नहीं हो पाया है। किसानों का कहना है कि उन्हें अध्यक्ष और समिति के इंचार्ज द्वारा बताया गया था कि थाने में अपराध दर्ज करा दिया गया है लेकिन अंडा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।
Comments (0)
हादसा
डीहपारा निवासी युवक व उनकी पत्नी की सड़क दुघर्टना में मौत,8 दिन पहले हुई थी शादी
BY Hemant Umarey • 26-04-2025

हादसा
हाइवा की चपेट में आने से नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत, कण्डरका चौकी के हसदा गाँव में हुआ भीषण हादसा
BY Hemant Umarey • 26-04-2025

छत्तीसगढ़
खैरागढ़ सास की हत्या करने वाली बहु को आजीवन कारावास
BY Hemant Kumar pal • 24-04-2025

KCG
पूर्व सांसद प्रतिनिधि साखा सरपंच कपिनाथ महोबिया ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
BY Hemant Kumar pal • 29-04-2025

स्वास्थ्य
आयुषदीप समिति धमधा की अध्यक्ष बनी श्वेता अग्रवाल
BY Hemant Umarey • 28-04-2025
