अवेली में अटल जी की मूर्ति का अपमान! कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अवेली में भारत रत्न अटल बिहारी की प्रतिमा का अपमान, असामाजिक तत्वों ने पहनाई जूतों की माला

ग्राम तेंदुआ में मनाया गया चावल उत्सव विधायक प्रतिनिधि हुए शामिल

KCG

अवेली में अटल जी की मूर्ति का अपमान! कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Hemant Kumar pal

06-06-2025 11:17 AM
36

अवेली में अटल जी की मूर्ति का अपमान! कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग


हेमंत पाल खैरागढ़ (6 जून 2025 ) खैरागढ़ : ग्राम अवेली में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के साथ हुए शर्मनाक कृत्य ने क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। बीती रात हुई इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने तीव्र विरोध जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा यह कोई सामान्य शरारत नहीं, बल्कि अटल जी की राष्ट्रनिष्ठा और विचारधारा पर सीधा प्रहार है। हम इस निंदनीय घटना की कड़ी भर्त्सना करते हैं। अटल जी किसी एक पार्टी के नहीं, पूरे देश के प्रधानमंत्री थे। वे भारत रत्न थे और उनके साथ ऐसा व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल दोषियों की पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा दे। हम स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा न जाए। यह केवल एक मूर्ति का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा का अपमान है। गौरतलब है कि ग्रामीण भी इस घटना को लेकर अत्यंत आहत हैं। उनका मानना है कि यह एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र हो सकता है, जो सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की मंशा से किया गया है।

Hemant Kumar pal

Comments (0)

Trending News

KCG

कल खैरागढ़ मे मनाई जाएगी स्व. राजा देवव्रत सिंह जी के जन्म जयंती

BY Hemant Kumar pal02-06-2025
बेमेतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता .... 1 क्विंटल 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

अपराध

बेमेतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता .... 1 क्विंटल 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

BY Rameshwar sahu 01-06-2025
दान धर्म व संगीतमय सुंदरकांड के साथ मनाई गई स्व. राजा देवव्रत सिंह जी जयंती

KCG

दान धर्म व संगीतमय सुंदरकांड के साथ मनाई गई स्व. राजा देवव्रत सिंह जी जयंती

BY Hemant Kumar pal04-06-2025
Latest News

Hemant Kumar pal

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE