अवेली में अटल जी की मूर्ति का अपमान! कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अवेली में भारत रत्न अटल बिहारी की प्रतिमा का अपमान, असामाजिक तत्वों ने पहनाई जूतों की माला

ग्राम तेंदुआ में मनाया गया चावल उत्सव विधायक प्रतिनिधि हुए शामिल

छत्तीसगढ़

अवेली में भारत रत्न अटल बिहारी की प्रतिमा का अपमान, असामाजिक तत्वों ने पहनाई जूतों की माला

Hemant Kumar pal

06-06-2025 10:09 AM
148

हेमंत पाल खैरागढ़ (6जून2025) जिस नेता ने शब्दों की मर्यादा से राजनीति को नई दिशा दी, उसकी प्रतिमा पर जूतों की माला पहनाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने मर्यादा को रौंद दिया।” जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अवेली में गुरुवार सुबह ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर ग्रामीण का सिर शर्म और गुस्से से झुका दिया। गांव के हृदयस्थल, अटल चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को किसी ने जूतों की माला पहना दी।

सुबह जब ग्रामीण रोज़ की तरह चौक से गुज़र रहे थे, तो यह दृश्य देख कर स्तब्ध रह गए। कुछ ही देर में पूरा गांव वहां जुट गया और आक्रोश की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल की मदद से प्रतिमा से माला हटाई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

रात ढाई बजे तक चला कबड्डी मैच, फिर अंधेरे में हुई साजिश?

ग्रामीणों के अनुसार, अटल चौक के पास दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसका समापन बुधवार रात करीब 2 बजे हुआ। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए। दिलचस्प बात यह है कि करीब 4 बजे के आसपास चौक की सभी लाइटें बंद हो गईं, जबकि बिजली विभाग का कहना है कि उन्होंने सप्लाई बंद नहीं की थी। इससे यह आशंका गहराती है कि घटना को अंधेरे का फायदा उठाकर अंजाम दिया गया। ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिती बनी हुई है। लोग इस बात से दुखी हैं कि अटल जी जैसे आदर्श पुरुष की प्रतिमा को भी कुछ शरारती तत्व नहीं बख्श रहे। सभी की एक ही मांग है—दोषी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे हों।पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Hemant Kumar pal

Comments (0)

Trending News

KCG

कल खैरागढ़ मे मनाई जाएगी स्व. राजा देवव्रत सिंह जी के जन्म जयंती

BY Hemant Kumar pal02-06-2025
बेमेतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता .... 1 क्विंटल 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

अपराध

बेमेतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता .... 1 क्विंटल 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

BY Rameshwar sahu 01-06-2025
दान धर्म व संगीतमय सुंदरकांड के साथ मनाई गई स्व. राजा देवव्रत सिंह जी जयंती

KCG

दान धर्म व संगीतमय सुंदरकांड के साथ मनाई गई स्व. राजा देवव्रत सिंह जी जयंती

BY Hemant Kumar pal04-06-2025
Latest News

Hemant Kumar pal

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE